उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

सीएम ने नैनीताल जिले की इन विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। सीएम ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना की निर्माण लागत धनराशि रुपये 6728.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रुपये 10.00 करोड़ प्रदान किए है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण के लिए रुपये 3403.13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण के लिए कुल धनराशि रुपये 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad