उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

कमिश्नर और डीएम ने दी दीपावली पर लोगों को शुभकामनाएं! सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनपद की देव तुल्य जनता को लोकपर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की हैं। उन्होंने जनपद की जनता की सुख, समृद्धि, खुशहाली और जनपद की उत्तरोत्तर उन्नति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दीपावली उत्सव सभी जनपदवासी आपसी सौहार्द और प्रेम भावना से हर्ष-उल्लास के साथ मनाये। लोकपर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखें।

इधर, डीएम नैनीताल वंदना ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने जनपद की सुख,समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी जनपद वासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों।

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस पर्व को उल्लास के साथ मनाएं और जिले में स्वच्छता, शांति, और भाईचारे का संकल्प लें। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी जनपदवासियों के लिए दीपावली का यह पर्व मंगलमय हो।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad