उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग पर कमिश्नर दीपक रावत सख्त! दिए कार्रवाई के निर्देश…

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के संबंध में मिली शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके फल स्वरुप विगत दिनों 27 कमर्शियल व घरेलू सिलेंडरों के साथ डहरिया क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया गया।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में घटतोली और अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है की विभिन्न क्षेत्रों से लगातार इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही है।

हालांकि पूर्ति विभाग ने कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर डहरिया में छापेमारी कर कार्रवाई की है। कमिश्नर ने इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी, घटतोली, और अवैध रिफिलिंग को रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad