उत्तराखण्डबड़ी-खबर

बुजुर्ग की शिकायत पर कमिश्नर दीपक रावत का एक्शन!

नैनीताल- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मल्लीताल स्थित रामलाल ब्रदर्स के निकट बासी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट द्वारा की गई शिकायत का तुरंत हल निकाला।

बुजुर्ग दीपा भट्ट ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से शिकायत की थी कि वह बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी, लेकिन जब वह बेंगलुरु से वापस आई तो उसने देखा कि मकान मालिक मोहम्मद आशिम सिद्दीकी द्वारा घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला को सारी रात बाहर गुजरानी पड़ी।

जिसके बाद कमिश्नर रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर मकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई। कमिश्नर ने सब इंस्पेक्टर मल्लीताल दीपक बिष्ट को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनपद में इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए। और संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

वहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मकान मालिक को 24 घण्टे में सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए है।

इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद, नैनीताल और पुलिस बल सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad