उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: चुनाव प्रचार में उतरी कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की पत्नी! मिल रहा अपार जन समर्थन..

हल्द्वानी- ठंड के मौसम में चुनाव होने से स्थानीय निकाय चुनाव में माहौल गर्म हो चुका है। अब प्रत्याशियों के साथ उनकी धर्मपत्नी भी चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की धर्मपत्नी भी चुनाव प्रचार में उतर आई है। जिन्हें महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

हल्द्वानी नगर निगम से मेयर प्रत्याशी ललित जोशी कांग्रेस से मेयर पद के उम्मीदवार है। आज शुक्रवार को उनकी धर्मपत्नी कविता जोशी ने साकेत और कौशल कॉलोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं के उत्साह ने चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा दी। कविता जोशी ने क्षेत्र की महिलाओं से संवाद कर हल्द्वानी के भविष्य के लिए पार्टी के संकल्पों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने सभी से अपील की कि वे भारी संख्या में मतदान करें और हल्द्वानी के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad