उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: वार्ड 10 से पार्षद प्रत्याशी उमा चौहान ने किया जनसंपर्क.. समस्याओं के समाधान का किया वादा.. वीडियो…

हल्द्वानी- वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी उमा चौहान ने स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्रवासियों के साथ वार्ड की समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए भरोसा दिलाया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा मिल रहे अपार स्नेह और समर्थन ने पूरे जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा दी।

यह देखिए वीडियो…

पार्षद प्रत्याशी उमा चौहान ने क्षेत्रवासियों से वादा किया कि उनके मुद्दों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वार्ड 10 के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से मिल रहे प्रेम और समर्थन से उन्हें वार्ड में विकास के प्रेरणा मिल रही है। सभी ने एकजुट होकर वार्ड के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। साथ ही उमा चौहान ने कहा कि भविष्य में वार्ड नंबर 10 हल्द्वानी का सफाई और सौंदर्य में नंबर वन वार्ड घोषित होगा।

साथ ही उनके समर्थन में आए वार्ड निवासियों ने भी जनसंपर्क अभियान में बाद चढ़कर हिस्सा लिया। और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। जिससे एक काम करने वाला पार्षद वार्ड को मिल सके।

इस दौरान एडवोकेट रेनू पाण्डे, माया बिष्ट, पुष्पा तिवारी, भावना चौहान, सुशीला तिवारी, हेमा तिवारी, सोनी गोस्वामी, सुधा डबराल, उषा भोज, शोभा भोज, बबीता बिष्ट, इशिका समेत भारी संख्या में लोगों मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad