उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन के पास मिला शव! फैली सनसनी..

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास इदरीस बिल्डिंग के सामने सोमवार सुबह एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सूरज निवासी बेरिपडाव, लालकुआं के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था और उसे पीलिया और निमोनिया की बीमारी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के परिजनों से भी संपर्क कर रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा। 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad