उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: तीन से लापता युवक का मिला शव! तीन दोस्त गिरफ्तार..

ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तीन दिन से लापता युवक का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के तीन दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार किच्छा तहसील क्षेत्र के थाना पुलभट्टा पुलिस ने तीन दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव बरामद कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों हत्यारे मृतक के दोस्त है। बताया कि गांव के बाहर एक हवेली में तीनों दोस्तों ने युवक की हत्या धारदार हथियार से की।

पुलिस के मुताबिक सतुईया निवासी मृतक बंटी (30) बीते 9 फरवरी की शाम से लापता था। जिस समय वह लापता हुआ था वह अपनी पत्नी के साथ गांव में था। उसकी मां महाकुंभ गई हुई थी। बंटी की मां जब मंगलवार शाम को महाकुंभ से वापस आई तो उसे पता लगा कि उसका बेटा गायब है। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने बंटी का शव बरामद कर उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad