उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: काठगोदाम के पास नहर में बहे व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने चलाया सघन सर्च अभियान

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालटेक्स के पास सिंचाई नहर में बहे व्यक्ति का शव रविवार सुबह मुखानी चौराहे पर मंदिर के नीचे सिंचाई नहर से बरामद हुआ है। पुलिस एवं जल पुलिस के द्वारा काफी सर्च करने के बाद शव बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक बेचे लाल (45) पुत्र भगवान दास निवासी ब्यूरा खाम टंगर काठगोदाम, दोपहर करीब पौने एक बजे कॉलटैक्स तिराहे पर था। तभी अचानक पुल की दीवार से वह नहर में गिर गया। इस दौरान नहर में तेज बहाव था और वह बहता चला गया। लोगों ने उसे गिरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा घटना के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन अंधेरा और नहर में मलबा होने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। अब रविवार को सुबह मुखानी चौराहे पर मंदिर के नीचे सिंचाई नहर से उनका शव बरामद हुआ है, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad