उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

देहरादून: पुरुषों को अश्लील इशारे कर रही महिलाएं गिरफ्तार!

अक्सर आपने अखबारों में पढ़ा होगा कि पुरुष ने महिला को छेड़ा। लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला को पुरुष ने नहीं बल्कि महिलाएं पुरुषों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुला रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर के दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाओं की ओर से आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने की शिकायत मिली थी।

इस पर कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि कुछ महिलाएं व युवतियां झुंड बनाकर खड़ी थीं। जो आने-जाने वाले पुरुषों को गलत इशारे कर अपने पास बुला रहीं थीं।

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए मौके से आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ कोतवाली में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें 23 साल की युवती से लेकर 35 साल तक की महिलाएं शामिल हैं, मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad