उत्तराखंडउत्तराखण्डपहाड़ के किस्से-कहानियाँबड़ी-खबरमठ-मंदिरहल्द्वानी

हल्द्वानी: शिवालयों में उमड़ी भक्तों भीड़! बम बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर..

हल्द्वानी- धार्मिक मान्यता है की शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इसीलिए महाशिवरात्रि के दिन रात भर जागकर शिव और उनकी शक्ति माता पार्वती की आराधना करने से भक्तों पर शिव और मां पार्वती की विशेष कृपा होती है।

वहीं यहां हल्द्वानी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। हल्द्वानी के प्रमुख मंदिरों हो या फिर प्रसिद्ध छोटा कैलाश धाम हो भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।

भक्त भांग, धतूरा, बेल पत्र, फल और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त महादेव से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad