उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

धामी अपनी कैबिनेट के साथ आज करेंगे अयोध्या धाम के दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 20 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या के लिए रवाना हो चूके हैं। आपको बता दें पार्टी के कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या जाने की इच्छा जाहिर की है। सीएम धामी अपने मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए आज राम मंदिर पहुंचेंगे।

इससे पूर्व भी मंत्रियों के अयोध्या जाकर दर्शन करने की तैयारी थी, लेकिन वहां भारी भीड़ होने से मुख्यमंत्री ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। लेकिन आज धामी कैबिनेट अपनी सभी मंत्रियों के साथ श्री राम लाल अयोध्या के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अयोध्या धाम के दर्शन के लिए सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डॉक्टर धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ये मंत्री शामिल हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad