उत्तराखण्डबड़ी-खबर

भीषण गर्मी के कारण कुत्ते हुए आक्रामक! 45 लोगों को काटा

भीषण गर्मी के कारण कुत्तों का स्वभाव आक्रामक होता नजर आ रहा है। अस्पतालों में लगातार बड़ी संख्या में कुत्ता काटे के मरीज पहुंच रहे है। जिला उधम सिंह नगर में बीते दो दिनों में करीब 45 लोगों को कुत्तों ने काट लिया है।

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला अस्पताल में काफी बड़ी संख्या में कुत्ता काटे के मरीज सरकारी अस्पताल पहुंचकर रैबीज के टीके लगवा रहे हैं। अस्पताल में जसपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा, रामनगर, रेहड़, ठाकुरद्वारा, सुल्तानपुर पट्टी, अलीगंज, महुआखेड़ा गंज, प्रतापपुर, कुंडेश्वरी आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में मरीज पहुंचते हैं।

सरकारी अस्पताल के इंजेक्शन कक्ष प्रभारी हरीश जोशी ने बताया कि 18 जून को कुत्ता काटने के 29 और 19 जून को 16 मरीज पहुंचे। जिन्हें एंटी रैबीज का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि एक महीने से कुत्ता काटने के मरीजों की संख्या काफी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एंटी रैबीज पर्याप्त है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad