उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी! आग लगने से सामान जलकर खाक..

जिला ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में घर में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी धमाके के साथ फट गई। इससे लगी आग से घर में रखा घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना दिनेदशपुर के वार्ड नंबर 2 मोतीपुर में हुई। यहां पीड़ित शांति मंडल अपनी तीन बेटियों के साथ रहती हैं। वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती है।

बताया कि बुधवार की रात उन्होंने स्कूटी की बैटरी चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्लग पर लगा दी। गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे स्कूटी की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिसके ए स्कूटी ने आग पकड़ ली। आग ने घर में रखा अन्य सामान भी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 66 लाख 30 हज़ार की अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार.. वीडियो…

इस पर शांति मंडल किचन में रखे गैस सिलिंडर को लेकर बाहर निकल गईं, ताकि कहीं गैस सिलिंडर आग की चपेट में नहीं आने पाए। वहीं आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर 12 हजार की नकदी, तीन सिलाई मशीन, दो टीवी, कूलर, पंखा, अनाज व कपड़े सहित घर का अन्य कीमती सामान जलकर खराब हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान मंडी परिषद को दिए महंगाई नियंत्रण के दिए निर्देश..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad