उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

हल्द्वानी के युवक पर यूपी में FIR दर्ज! जाने पूरा मामला…

हल्द्वानी के युवक ने सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए उत्तर प्रदेश की लड़की को प्रेम जाल में फसाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद विभिन्न धाराओं में यूपी पुलिस ने युवक सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक रामपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी लड़की का कहना है कि लगभग 3 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हल्द्वानी के निखिल सिंह निवासी गली नंबर 3 सरगम सिनेमा रामपुर रोड के संपर्क में आई थी। निखिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती गर्भवती हुई तो उसने जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके बाद शादी करने से मुकर गया।

युवती का आरोप है कि 23 जनवरी 2024 को निखिल उसके घर आया। तब वह घर में अकेली थी। निखिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। अगले दिन उसे अपने साथ नैनीताल के भीमताल स्थित एक होटल लेकर पहुंचा जहां उसके माता-पिता और जीजा समेत दो अज्ञात पहले से मौजूद थे। उन्होंने धमकी दी कि वह निखिल का पीछा छोड़ दे। सभी ने मिलकर युवती से मारपीट की और उसे भगा दिया।

अब एसपी रामपुर के आदेश पर स्वार पुलिस ने आरोपी युवक के पिता, माता और जीजा व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संदीप त्यागी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad