उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

भीमताल: खाई में रोडवेज बस गिरने से एक बच्चे समेत चार की मौत! 25 घायल..

नैनीताल जिले में भीमताल के पास हुई सड़क दुर्घटना में पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद 25 घायल यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार अब तक 25 घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक बच्चा, 2 महिला और एक पुरुष की मृत्यु की पुष्टि की गई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही 29 सवारियों से भरी रोडवेज बस, भीमताल के पास आमडाली में गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना की समय दोपहर 1:45 बजे सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इधर, हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों को हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सभी घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं। साथ आवश्यकता पड़ने पर हैली एंबुलेंस से एम्स एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad