उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पीआरडी जवान को जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी!

हल्द्वानी- हल्द्वानी में जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां मुखानी थाना में पीआरडी जवान ने तहरीर देकर जमीन (प्लाट) के नाम पर ऊधम सिंह नगर के रहने वाले एक छात्र नेता समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, पिथौरागढ़ के चंडाक निवासी पीआरडी जवान देवेंद्र सिंह को प्लॉट दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी का मामला आया है। पीड़ित देवेंद्र सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर कहा है कि 2 साल पहले ऊधम सिंह नगर निवासी उपेंद्र देऊपा और देहरादून निवासी पवन सिंह से संपर्क हुआ था। दोनों ने हल्द्वानी के भगवानपुर, जय सिंह इलाके में जमीन दिखाते हुए सौदा तय कराया था। सौदे में 16 लाख 60 हजार रुपये की जमीन के लिए देवेंद्र ने किश्तों में 11 लाख रुपये का भुगतान किया। देवेंद्र ने बताया कि पहली किश्त में पांच लाख का चेक उपेंद्र को दिया।

उसके बाद दूसरी किश्त में पांच लाख रुपये अपनी पत्नी के खाते से ट्रांसफर कराए और एक लाख रुपये तीसरी किश्त में दिए। जब रजिस्ट्री की बात आई तो दोनों आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad