उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: इंस्टाग्राम पर 16 साल की नाबालिग से दोस्ती! फिर होटल में बुलाकर किया गन्दा काम…

हल्द्वानी- युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 16 साल की नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद मिलने बुला कर उसके साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाए। अब नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। यहां तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी 16 साल की किशोरी के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां की तहरीर में बताया गया है कि किशोरी की इंस्टाग्राम पर लालकुआं के एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और बात करने लगे।

आरोप है कि जनवरी 2025 में युवक ने किशोरी को हल्द्वानी मिलने बुलाया। एक होटल में उसने किशोरी के साथ संबंध बनाए। उसके बाद युवक किशोरी से बार-बार मिलने की जिद करने लगा। जब किशोरी ने मिलने से मना किया तो युवक ने किशोरी को धमकी देना शुरू कर दिया। किशोरी ने यह बात अपनी मां को बता दी।

इधर, एसओ रमेश बोरा ने बताया कि लालकुआं निवासी निर्मल कुमार उर्फ हैप्पी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
2
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad