उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: माणा के पास ग्लेशियर टूटा! 57 मजदूर दबे.. 15 को निकाला बाहर.. रेस्क्यू जारी..

चमोली- उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां भारी बर्फबारी के कारण ग्लेशियर टूट के नीचे गिरा आया। हादसे में करीब 57 मजदूर दब गए हैं। शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर बर्फ में दब गए। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि अब तक 15 मजदूरों को निकाल लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि लगातार तीन दिनों से बर्फबारी जारी है। क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते संचार सेवा ठप पड़ी है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम  को भी मूव कर दिया गया है। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख अधिकारियों को दिए निर्देश। जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad