उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: 13 अवैध मदरसे सील! कल भी जारी रहेगी कार्रवाई…

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में रविवार को हल्द्वानी शहर में बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए 13 मदरसों को सील किया। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया गया।

अभियान के तहत 13 मदरसों को सील किया गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रशासन की टीम द्वारा सर्वे की गई, जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र में कुल 18 मदरसे मिले जो बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे, जो नियम विरुद्ध थे। उनके सील करने की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी.. इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…

उन्होंने बताया कि सोमवार को भी यह अभियान चलेगा।इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, सीओ नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पाण्डे जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 66 लाख 30 हज़ार की अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार.. वीडियो…
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad