उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी: 60 ग्राम पंचायत, 39 क्षेत्र पंचायत, 4 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन शुरू! इतने लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र..

हल्द्वानी- अपर जिलाधिकारी, विवेक राय, ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय हल्द्वानी पहुंचकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी ब्लॉक में 60 ग्राम पंचायत, 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 4 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो लगातार चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उप जिलाधिकारियों द्वारा भी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। किसी भी समस्या की स्थिति में नोडल अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर आमजन में उत्साह देखा जा रहा है और लोग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आज बुधवार को हल्द्वानी ब्लॉक में दो ग्राम प्रधान एवं दो बीडीसी सदस्य पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संभावित भूस्खलन अथवा सड़क मार्ग अवरोध वाले क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों एवं इंजीनियरों की 24 घंटे की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ तनवीर असगर, नोडल अधिकारीगण एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad