उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: 700 उपनल कर्मचारियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन! कार्य बहिष्कार कर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी…

हल्द्वानी– कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी और मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया, साथ ही अस्पताल प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

सुशीला तिवारी अस्पताल में उपनल के करीब 700 कार्यकारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले 20 सालों से ज्यादा समय से सुशीला तिवारी अपस्ताल में कार्य कर रहे हैं। कोविड के दौरान भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की। लेकिन पिछले चार महीनों से उनको अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारी पूरी उम्र अपनी सेवा देते आ रहे हैं, लेकिन उनको अभी तक स्थाई कर्मचारी भी नहीं बनाया गया है। जिससे उनके सामने परेशानियां आ रही हैं।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम

कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वो जल्द बड़ा आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी।

इधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि कर्मचारियों को करीब 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर शासन स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इनके पद सृजित नहीं होने के चलते बजट नहीं मिला है। शासन स्तर से बजट रिलीज होते ही कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad