उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: युवती के साथ विशेष समुदाय के युवक के कमरे में मिलने पर हंगामा!

हल्द्वानी- हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में गुरुवार को एक युवती के साथ समुदाय विशेष का युवक कमरे में मिला था। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी संगठनों ने छडायल चौराहे में शुक्रवार को जमकर हंगामा किया लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने युवक पर कार्रवाई की मांग की।

समुदाय विशेष के युवक के घर और प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ वाहनों में आगजनी का प्रयास किया गया। जिसे पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय महिलाएं भी सड़क में धरने पर बैठी रहीं आक्रोशित भीड़ ने पुलिस और प्रशासन से मकान सील करने की मांग, मामले को देखते हुए एसपी सिटी और सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad