उत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी: गौला नदी में बहा गौला पुल का एक हिस्सा! ट्रैफिक रोका.. देखिए वीडियो…

हल्द्वानी- नैनीताल जिले में पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के चलते गौला नदी उफान पर आ गई। जिसके कारण हल्द्वानी गौलापार सितारगंज को जोड़ने वाला गौला पुल खतरे की जद में आ गया है। गौला पुल के किनारे का एक हिस्सा (पुस्ता) टूटकर नदी में गिर गया है। जिसके कारण प्रशासन ने पुल पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

यह देखिए वीडियो…

शुक्रवार देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार, थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने NHAI के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया था। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
1
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad