उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रशासन ने चलाया अभियान! काटे चालान

हल्द्वानी- जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी नगर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से हल्द्वानी नगर के नैनीताल मार्ग में चिन्हित नो पार्किंग स्थलों पर पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, टीआई पुलिस हल्द्वानी एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। तथा नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया गया। संयुक्त टीम द्वारा नैनीताल मार्ग पर खड़ी बसों को पार्क करने के लिए कुछ स्थलों की जांच भी की गई।

साथ ही परिवहन विभाग, हल्द्वानी की चार टीमों द्वारा 49 चालान किए गए। संयुक्त टीम में नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी विशाल मिश्रा (आईएएस), सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी रश्मि भट्ट व पुलिस यातायात निरीक्षक शामिल रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad