उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कड़ी मेहनत के बाद मुकुल बने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, बताया सफलता का राज…

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के होनहार मुकुल चौहान भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पासिंग आउट परेड केरल में संपन्न हुई। जिसमें मुकुल के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इस पल उनके परिवार के सभी सदस्य मुकुल की काबिलियत और सफलता पर काफी खुश नजर आए।

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया

मुकुल चौहान के पिता प्रताप चौहान एक कारोबारी है। माता उमा चौहान ग्रहणी है। मुकुल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है। मुकुल की प्रारंभिक शिक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल हल्द्वानी के लालडांठ में संपन्न हुई। जिसके बाद मुकुल ने सैनिक स्कूल में 12th तक की पढ़ाई की। सैनिक स्कूल से ही मुकुल ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता पाई और 4 साल की कड़ी मेहनत के बाद मुकुल ने अब यह मुकाम हासिल किया है।

मुकुल की इस सफलता में उनकी माता उमा चौहान काफी खुश है। साथ ही पिता प्रताप चौहान भी बेटे की सफलता से काफी खुश है। जहां उमा चौहान को उनके पारिवारिक मित्र और उनके रिश्तेदारों के बधाई संदेश मिल रहे हैं। तो वहीं प्रताप चौहान को भी लगातार उनके दोस्तों और रिश्तेदारों के लगातार फोन और मैसेज के माध्यम से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

इतना ही नहीं मुकुल के परिवार के सभी सदस्यों को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। क्योंकि मुकुल चौहान ने इस मुकाम को हासिल करने में कड़ी मेहनत की और लगन से सब लेफ्टिनेंट के पद पर सफलता पाई।

मुकुल की शिक्षा के लिए उनके माता-पिता ने बचपन से ही कड़ी मेहनत के साथ उन्हें खेल और पढ़ाई पर ही फोकस करने के लिए हर एक कदम पर साथ दिया। मुकुल ने कड़ी मेहनत के साथ छोटी क्लास से ही लगातार सफलता के अलग-अलग आयाम को छूकर अब उन्होंने अपने और अपने परिवार के साथ ही उत्तराखंड राज्य के साथ शहर हल्द्वानी का भी मान बढ़ाया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad