उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : कूड़े का ढेर देख नाराज हुए कमिश्नर रावत, दी यह चेतावनी!

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आज मंगलवार को राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस) काठगोदाम, थाना परिसर व एनएचपीसी के पास फैले कूड़े-कचरे को देखकर कमिश्नर रावत बेहद नाराज हुए।

उन्होंने कहा यहां उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश से भी माननीय सदस्य भी आते हैं। उनको क्या संदेश जाएगा? कमिश्नर ने राज्य अतिथि गृह के वरिष्ठ व्यवस्था संस्थापक त्रिलोक सिंह बाफिला, थाना इंचार्ज काठगोदाम व एनएचसी के मैनेजर को 1 घंटे के भीतर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार गंदगी दिखाई दी, तो आप सभी से 5- 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा, जिसका भुगतान आप अपनी तनख्वाह से करेंगे। इसके अतिरिक्त कुमाऊं कमिश्नर ने नगर आयुक्त को भी नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

कमिश्नर रावत ने कहा कि गंदगी कहीं भी हो वह उस जगह को तो प्रदूषित करती है, साथ ही उस परिवेश को भी दूषित करती है, उसके आसपास का क्षेत्र में दुर्गंध, विषैली गैसें व हानिकारक जीवाणु और कीटाणु पनपने लगते हैं। जिस कारण वहां निवास करने वालों को अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
     

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad