उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: दो वन दरोगाओं पर हमला! बंदूक, बाइक और मोबाइल तोड़ तस्कर फरार..

हल्द्वानी- तस्करों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं यहां गुरुवार को दो वन दरोगाओं पर तस्करों ने हमला कर दिया। तस्करों ने बंदूक तोड़कर छह कारतूस लूट लिए और बाइक, मोबाइल फोन भी तोड़ डाले। जिसके बाद पुलिस ने करीब सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात भाखड़ा रेंज के वन दरोगा मनोज कुमार मेलकानी और मोहन सिंह चौहान लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

तहरीर के मुताबिक वन निगम कटान प्लॉट के गेट नंबर 27 के पास उन्हें दो बाइक और उनके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली जाती दिखी। उन्होंने पीछा किया और लामाचौड़ प्रथम गेट के पास गाड़ी को रोक लिया। ट्रॉली में बेल (फल) से भरे कट्टे लदे थे। वन दरोगा कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवकों ने हमला कर दिया। लाठियों से दोनों को घायल कर दिया। एक के चेहरे और दोनों के पैरों पर चोट आई है। मोहन सिंह ने सरकारी बंदूक से गोली चलानी चाही तो उसे छीनकर तोड़ दिया। उसके बाद गेट तोड़कर वे सभी भाग निकले।

किसी तरह सहज होने के बाद दोनों दरोगाओं ने दोबारा से पीछा किया। कुछ दूर आगे ट्रैक्टर खड़ा मिल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad