उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कार की टक्कर से दो युवकों की थमी सांसे! परिजनों का रो-रोकर…

हल्द्वानी- दो अलग-अलग सड़क हादसों में 12वीं के छात्र समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से एक हादसा हल्द्वानी के लामाचौड़ और दूसरा ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में हुआ। दोनों ही मामलों में ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

पहली घटना में निगल्टिया लामाचौड़ मुखानी निवासी विक्रम सिंह पानू ने पुलिस को बताया कि वह यहां परिवार के साथ रहते हैं। बीते रविवार को 12वीं में पढ़ने वाला उनका बेटा दिपांशु पानू (18 वर्ष) अपने एक दोस्त के साथ निकला था। दोनों बाइक पर सवार थे और बाइक दीपांशु का दोस्त चला रहा था। लामाचौड़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपांशु बुरी तरह घायल हुआ और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी ने दिए जिले के अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की कड़ी निगरानी के निर्देश

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में जाफरपुर दिनेशपुर निवासी भूवाली (40 वर्ष) पुत्र जग्गू को रविवार को दिनेशपुर में एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसटीएच में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  मानसून को लेकर अलर्ट मोड में उत्तराखंड! 13 जिलों में मॉक ड्रिल, CM धामी ने की मॉनिटरिंग...
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad