उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी छठ पूजा: सात और आठ नवंबर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान..

हल्द्वानी- छठ पूजा पर्व के मद्देनजर पुलिस ने जाम से बचाव के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। जिसके तहत सात और आठ नवंबर को शहर में वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

छट पूजा कार्यक्रम-2024 के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान

यह डायवर्जन प्लान दिनांक- 07.11.2024 की सायं 15:00 बजे से 23:00 बजे तक व दिनांक 08.11.2024 की प्रातः 04:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया / चौपहिया वाहन/रोडवेज / निजी बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया / चौपहिया वाहन / रोडवेज / निजी बसें सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर मंगलपड़ाव होते हुए गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व शेष अन्य वाहन एफ०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

टीपी नगर और एफ टी आई तिराहा के मध्य आवश्यक सेवा से सम्बन्धित वाहनों (जैसे दूध, ईंधन, गैस, सब्जी आदि) का आवागमन भी वर्जित रहेगा।

बैरियर / जीरो जोन

फायर स्टेशन तिराहा से राजपैलेस होटल तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

कैंसर अस्पताल तिराहा और एफ०टी०आई० तिराहा से सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

टीपी नगर तिराहा से एफ०टी०आई० तिराहा के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों के लिए (जीरो जोन) आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

नोट- सुशीला तिवारी हॉस्पिटल जाने व आने वाले वाहनों एवं एम्बुलेंस पर यह प्लान लागू नहीं रहेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad