उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा रेस्टोरेंट में छापा! मिली आपत्तिजनक सामग्री

हल्द्वानी- महिला एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में मिली जानकारियों के बाद प्रशासन सख्त कदम उठा रहा रहा है।

जिसके बाद मिली जानकारी के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन की टीम छापेमारी कर रही है। छापेमारी के तहत टीम द्वारा GRD रेस्टोरेंट, छड़ायल में छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और सीओ सिटी नितिन लोहानी ने किया। मुखानी थाना क्षेत्र में जांच के दौरान रेस्टोरेंट के फर्स्ट फ्लोर में संचालित पूल टेबल कॉर्नर में आपत्तिजनक सामग्री पाई गई। इसके साथ ही रेस्टोरेंट द्वारा होटल के रूप में संचालित कक्षों में ठहरने वाले व्यक्तियों का समुचित विवरण (आईडी) न रखे जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया। साथ भविष्य में एहतियात बरतने की चेतावानी दी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad