उत्तराखण्डबड़ी-खबर

हल्द्वानी: सीएम धामी ने सशक्त भू कानून पर दिया बड़ा बयान! बाहरी लोगों द्वारा खरीदी भूमि की होगी जांच..

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त भू कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी यहां लामाचौड़ में एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। हेलीपेड पर पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में सशक्त भू कानून लाने वाली है और वर्तमान में सरकार द्वारा बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों के जांच के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में यह भी आया है कि जिन प्रयोजनों के लिए उत्तराखंड में भूमि खरीदी गई थी। कई जगह उन परियोजनाओं का उलंघन हो रहा है। ऐसे में उनके द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी सभी भूमि जो नियम संगत नहीं है और नियम कानून का उल्लंघन कर रही है। उन जमीनों को राज्य सरकार में निहित किया जाए, इसके अलावा जल्द ही सरकार एक सशक्त भू कानून लेकर आने वाली है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad