उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने वन विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से जंगलों की आग, पेयजल व्यवस्था और सड़कों की हालत  की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन प्रदेश में वनाग्नि की कोई भी घटना नहीं हुई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पेयजल और सड़क व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे। चारधाम यात्रा क़ो लेकर सीएम धामी ने कहा की यात्रा पूरी तरह से सुगम और सुरक्षित है। और उत्तराखंड सरकार सभी श्रद्धांलुओं का स्वागत करती है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad