उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: सीएम धामी ने किया नगर निगम का औचक निरीक्षण..

हल्द्वानी नगर निगम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़कों की स्थिति, सफाई व्यवस्था, और शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के सुधारीकरण और मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम शिकायती प्रकोष्ठ में तैनात कर्मचारियों से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण किया जाए ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सीवरेज, कचरा प्रबंधन और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को निर्देश दिए कि नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराई जाए। साथ ही प्रतिदिन स्ट्रीट लाईटों की मॉनिटरिंग भी की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नगर निगम को आंतरिक मार्गों को हर हाल में 15 दिसंबर तक गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द शुरू कर एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad