उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में राहत!

हल्द्वानी- 8 फरवरी को भड़की हिंसा के बाद से बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। लेकिन अब 10 दिन बाद
प्रशासन ने कर्फ्यू में बड़ी छूट दी है। अब केवल बनभूलपुरा क्षेत्र में रात को ही कर्फ्यू लगा रहेगा।

नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने आदेश जारी किया है। जिसमें
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। साथ ही रेलवे बाजार, गौजाजाली और एफसीआई गोदाम परिसर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

वहीं अतिक्रमण मुक्त स्थल के 100 मीटर की परिधि में अब भी पूर्ण कर्फ्यू जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र में पैरा मिलिट्री और पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad