उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: देर रात काल बनकर आया जहरीला सांप! मासूम भाई-बहन को डसा, मौत

हल्द्वानी- घर में सो रहे दो मासूम भाई बहन को सांप ने डस लिया। जिसके बाद बहन ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे ही दम तोड़ दिया। घटना रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा की है। यहां एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों को सांप ने डस लिया। आनन फानन में परिजन बच्चों को पहले रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से दोनों भाई बहन को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे का इलाज चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान शुक्रवार को बच्चे ने भी सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

जानकारी के मुताबिक पन्ना मध्यप्रदेश का राहुल परिवार के साथ 12 दिन पहले ही रामनगर पीरूमदारा आया था और यहां मजदूरी कर रहा है। राहुल ने बताया कि बुधवार को वह, उसकी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे बेटा देव 6 साल और बेटी नित्या 4 साल रोने लगे। जब देखा तो वहां पर सांप बैठा था। सांप ने दोनों बच्चों के हाथ पर डस रखा था।

परिजन सांप को डिब्बे में पकड़कर और दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएचसी पहुंचे। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने नित्या को मृत घोषित कर दिया जबकि देव आईसीयू में भर्ती था। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को देव ने भी हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad