उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत!

हल्द्वानी- हल्द्वानी में पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। मासूम की दर्दनाक मौत से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वसन दिया।

जानकारी अनुसार तीनपानी बाईपास गौजाजाली बिचुली स्थित स्टॉक में बृहस्पतिवार की सुबह पास की बस्ती में रहने वाले ढाई साल के मासूम गणेश पुत्र संदीप की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया।

इधर गुस्साए परिजनों ने पिकअप के साथ तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad