उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: दिल्ली ने सर्विसेज टीम को हराया! खिलाड़ियों ने फैसिलिटी देख कहीं यह बात..

हल्द्वानी- 38वें नेशनल गेम्स में गुरुवार को शहर की मिनी स्टेडियम में दिल्ली और सर्विसेज के बीच में फुटबॉल का बेहतरीन मैच हुआ। जिसमें दिल्ली ने पिछली बार की नेशनल गेम्स की चैंपियन सर्विसेज टीम को कड़े मुकाबले के बाद हराया। दिल्ली ने सर्वश्रेष्ठ टीम को दो एक से हराकर बढ़त बना ली है।

वहीं नेशनल गेम्स खेलने वाले खिलाड़ियों का कहना है कि यहां की फैसिलिटी क्लास वन है। और खिलाड़ी बेहद खुश है। दिल्ली फुटबॉल टीम के कप्तान का कहना है कि अब वह चैंपियंस को हराकर बेहद उत्साहित हैं और आगे के मैच भी इसी प्रकार जीतेंगे।

बताते चलें कि उत्तराखंड में इस बार 28 जनवरी से 14 फरवरी तक नेशनल गेम्स का आयोजन हो रहा है। जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों से टीमें यहां पहुंची है। हल्द्वानी में 7 प्रकार के खेलों का आयोजन हो रहा है। जिसमें शहर के मिनी स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के खेलों के आयोजन किया जा रहा हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad