उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नशे में धुत युवकों ने किया महिला के घर पर पथराव! घटना सीसीटीवी में कैद.. वीडियो…

हल्द्वानी- जहां एक तरफ पुलिस जिले में महिला सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन चल रही है। रात के समय बेवजह सड़कों पर घूमने और शराब पीने वालों को पुलिस द्वारा सबक सिखाया जा रहा है। वहीं मुखानी थाना क्षेत्र में शराबियों का पथराव का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में महिला व्यापारी नेता के घर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है। महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश से शुरू कर दी है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जहां मोटर साइकिल सवार कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने मुखानी थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 248 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर पकड़े!

पुलिस के अनुसार रेशम बाग आरटीओ चौकी क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अवस्थी ने मुखानी थाना पुलिस को दी तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि उनके आवास के नीचे हिस्से में उनकी अरविंद डेरी के नाम से दुकान है। रात करीब 2:30 बजे दो मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे। वह कुछ देर वहीं रुके रहे और फिर अचानक पथराव कर दिया। वह गालियां भी दे रहे थे।

यह देखिए वीडियो…

पथराव में दुकान के बाहर लगा एलईडी बोर्ड व अन्य सामान टूट गए। आरोपियों की यह पूरी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें वह नशे में धुत पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। महिला व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: एक और भ्रष्टाचारी अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा!

इधर, पूरे मामले में मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad