उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: अवैध संबंध के कारण हुई बनभूलपुरा में युवक की हत्या! पति-पत्नी गिरफ्तार…

हल्द्वानी- बीती 30 मई की देर रात को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक तरुण सिंह रावत को अवैध संबंधों के कारण आरोपी अनिल साहू और उसकी पत्नी ने मौत के घाट उतार दिया।

मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे तरुण को गीता साहू पत्नी अनिल साहू निवासी गौजाजली उत्तर पुरानी आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी ने धोखाधड़ी से बुलाकर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या में शामिल पति पत्नी को पुलिस टीम ने आंवला गेट चौकी से पहले इन्द्रानगर के बीच में गोला जंगल के अन्दर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में हत्या यह बात सामने आई कि मृतक तरुण सिंहं रावत का आरोपी अनिल साहू की पत्नी गीता साहू से प्रेम संबंध था। एवं आरोपी पत्नी गीता साहू द्वारा मृतक को यह झांसा दिया गया था कि वह अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह कर लेगी, लेकिन उसकी मंशा स्पष्ट थी कि वह तरुण से मात्र अपनी आवश्यकता पूर्ण करने हेतु रूपये ऐंठना चाहती थी।

इसी कारण तरूण द्वारा उसके ऊपर काफी पैसे खर्च किये गये लेकिन जब उसको इस बात का एहसास हुआ कि गीता साहू एवं उसका पति अनिल दोनों मिलकर उसका फायदा उठा रहे हैं तो उसके द्वारा पैसा वापस देने हेतु दबाव बनाया गया। तब दोनों पति पत्नी ने तरुण सिंह को रास्त से हटाने की योजना बनाई।

आरोपियों ने योजना के तहत 30 मई की देर रात को अपने बच्चों को अपनी नानी के घर भेजकर गीता साहू द्वारा मृतक तरुण सिंह को अपने घर पर रुपये ले जाने के लिए बुलाया। घर पर उसका पति अनिल साहू भी मौजूद था। जहाँ मृतक तरुण रावत के आने के बाद अपने रुपये मांगे गये तो गीता साहू ने कहा कि रात अधिक हो गयी है।

आप अभी यहीं सो जाओ आपके रुपए सुबह आपको दे दूंगी। तरुण, गीता साहू की बातों पर विश्वास कर उसके घर पर ही सो गया, जब तरुण आरोपी पति पत्नी के घर पर गहरी नींद में सो गया तब रात में गीता साहू के पति ने घर के बाहर से एक बड़ा पत्थर लाकर तरुण सिंह के सर पर प्रहार कर सिर को कुचल कर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad