उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

हल्द्वानी: शर्मनाक घटना.. 17 साल के भाई ने 7 साल की बहन से किया दुष्कर्म..

हल्द्वानी- बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल के नाबालिग किशोर भाई ने अपनी सात साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय 7 साल की पीड़िता घर में अकेली थी। 

पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 17 साल के आरोपी ने 7 साल की पीड़िता का पड़ोसी है। बताया जाता है कि रविवार को पीड़िता का परिवार कहीं गया था और वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर चचेरा भाई उसके घर में घुस गया। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को धमकाते हुए घर से चला गया। परिवार जब घर पहुंचा तो पीड़िता को देख उन्हें शक हुआ। पूछने पर पीड़िता ने परिजनों को सब कुछ बता दिया। जिसके बाद पंडिता के पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली: झानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

इधर, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश पर उसे किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत ने खुद को कहा खूसट बुड्ढा!
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad