उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: लिफाफा गैंग का सरगना साथियों के साथ गिरफ्तार! भोले-भाले लोगों को ऐसे बनाते थे निशाना…

हल्द्वानी- रोडवेज स्टेशन के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। लूट करने वाले लिफाफा गैंग के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल भी बरामद किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि बीती एक जुलाई को पीड़ित छेदा लाल पुत्र स्व. बलदेव प्रसाद निवासी रणजीत सिंह कालोनी थाना सुनगडी, जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश में कोतवाली हल्द्वानी में आकर दी थी। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि एक कार सं. UP 32 LN 2205 वाहन चालक अज्ञात व उसके साथियों ने उसके साथ लूट की।

जिसके बाद लूट की घटना का खुलासे के लिए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद एसओजी एवं थाने की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश करते हुए तमाम सीसीटीवी कैमरे खगालकर आरोपियों के ठिकाने का इनपुट प्राप्त किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी.. इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…

वहीं पुलिस टीम ने ओपन यूनिवर्सिटी के पास पास जंगल से कार सहित लूटा गया सामान और तीन आरोपियों राम कृपाल पुत्र रामांतार उम्र 39 वर्ष निवासी मो. गदियाना मना सदर बाजार शाहजहांपुर उ.प्र. (गैंग लीडर) और दूसरा आरोपी संतराम पुत्र तुलसी राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नाचोला थाना निगोही शाहजहापुर उ.प्र., तीसरा आरोपी श्रीनाथ उर्फ चीराम पुत्र राम गोपाल उम्र 66 वर्ष निवासी मी० गादियाना थाना सदर बाजार शाहजहांपुर उ.प्र. को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

पकड़े गए आरोपियों से कब्जे से बरामद माल… कुल 6740 रुपये व एक नीले रंग का DIESELI लिखा कपड़ों से भरा बैग व एक कार संख्या UP 32LN 2205 व कुछ लिफाफे।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भोले भाले, सीधे साधे लोगों को देखकर अपनी गाड़ी में बैठाते हैं और आगे जाने पर चैकिंग का भय दिखाकर उनके रूपयों, पैसे को लिफाफो में डलवाकर उन्हें झांसे में लेकर लिफाफा बदल देते हैं और उसके बाद एकान्त स्थान पर उतार देते हैं। बताया कि जरूरत पड़ने पर लूट की घटना को अन्जाम देते हैं। इस मामले में अगर व्यक्ति उनके काबु में नहीं आये तो वह इनसे बैग छीनकर भाग जाते है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान मंडी परिषद को दिए महंगाई नियंत्रण के दिए निर्देश..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad