उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: महिला डॉक्टर से सरेराह छेड़छाड़! अश्लील कमेंट कर..

हल्द्वानी- महिला डॉक्टर से सरेराह छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां बीती रात घर लौट रही महिला डॉक्टर को बाइक सवार मनचलों ने अपना शिकार बना लिया। छेड़छाड़ की और जब विरोध किया तो दोनों युवकों ने अश्लील कमेंट किए और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी दो युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने बताया कि वह शहर में क्लीनिक चलाती हैं। शनिवार को वह काम के सिलसिले में घर से निकली थीं। रात करीब 8 बजे वह घर वापस लौट रही थीं। इस दौरान नैनीताल रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वह बार-बार उन्हें छेड़ रहे थे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी अश्लील कमेंट करते हुए फरार हो गए।

महिला डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद डॉक्टर ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। तिकोनिया में जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां कई सीसीटीवी लगे हैं।

इधर, कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad