उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कार के शोरूम के पास लगी आग! तीन गाड़ियां जलकर खाक.. देखिए वीडियो…

हल्द्वानी- कार शोरूम के बराबर में बनी पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां खड़ी तीन गाड़ियां जल कर खाक हो गई। सुबह के समय अचानक लगी आग देखते-देखते अपने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्राउंड में खड़ी तीन गाडियों में आग लग गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि Kia कार का शोरूम गोरापड़ाव के पास है। इसके ठीक बगल में शोरूम का ग्राउंड है। जहां पर कई पुरानी गाड़ियां खड़ी होती हैं। जिनमें तीन खड़ी गाड़ियों में आग लग गई और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

यह देखिए वीडियो…

वहीं आग लगते ही आस-पास अफरा तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। गाड़ियों में आग किन कारणो से लगी है, इसकी जांच की जाएगी। लेकिन भीषण गर्मी के बीच इन दिनों आग घटनाएं काफी बढ़ गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad