उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: 7 अक्टूबर से हल्के वाहनों के लिए खुल जाएगा गौला पुल

हल्द्वानी- हल्द्वानी- गौलापार-सितारगंज को जोड़ने वाला गौलापुल हल्के वाहनों के लिए सोमवार से खोल दिया जाएगा। हालांकि पुल से सिर्फ हल्के वाहनों को ही गुजरने की अनुमति होगी। यह पुल हैवी ट्रैफिक के लिए कब खोला जाएगा, इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

भारी बारिश के चलते पुल का एक हिस्सा नदी में बह गया था। जिस कारण बीते 12 सितंबर से गौला पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद है। एनएचआई एप्रोच रोड की दुरुस्त करने में जुटा है। इस बार एप्रोच रोड को मजबूती देने के लिए पुल के पहले पिलर (एप्रोच रोड से सटे) को भी भरान में कवर किया जा रहा है। शनिवार को हल्द्वानी के एसडीएम पारितोष वर्मा ने चल रहे काम की निरीक्षण किया।

एनएचआई ने भरान कर गौला पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड को पुल से जोड़ दिया गया है, लेकिन अभी कुछ और काम बाकी है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया सोमवार से हल्के वाहनों के लिए पुल खोल दिया जाएगा। इससे पूर्व प्रयास किए जा रहे हैं कि कम के कम पैदल के लिए गौला पुल चालू कर दिया जाए। फिलहाल तो पैदल और हल्के वाहन पिछले कुछ दिनों से गौला नदी से होकर गुजर रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad