उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नैनीताल हाईवे पर गिरा विशालकाय पेड़, अब जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे दीपक बल्यूटिया

हल्द्वानी- मौसम विभाग ने जिला नैनीताल समेत कुमाऊं के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित होती नजर आ रही है। शनिवार को सुबह से ही भारी बारिश देखी जा रही है। वहीं बारिश के कारण काठगोदाम नरीमन चौराहे पर एक विशालकाय पाखड़ का पेड़ अचानक हाईवे पर गिर गया। जिसके चलते यातायात बाधित हो गया है। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई मौके पर पहुंचे।

जिसके बाद ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है। सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए भी टीम द्वारा काम किया जा रहा है। जिसे जल्द हटा लिया जाएगा और यातायात को दोबारा से सुचारू कर लिया जाएगा। मौसम विभाग ने बरसात को लेकर चेतावनी भी जारी की है, ऐसे में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

वहीं इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि वह जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे। काठगोदाम नरीमन चौराहे पर वृक्ष गिरने के बाद जानकारी देते हुए दीपक बल्यूटिया ने बताया कि काठगोदाम नरीमन चौराहे नैनीताल मुख्य मार्ग के निकट प्रशासन की लापरवाही के चलते कई वर्ष पुराना विशालकाय वृक्ष गिरा गया। इससे जनता की जान माल का खतरा हो सकता था। जिसकारण मार्ग भी अवरुद्ध हुआ। जिसके मद्देनजर अब अधिकारियों के खिलाफ काठगोदाम थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad