उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: घर के बाहर से सात साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार! जंगल में मिला शव

हल्द्वानी में बुधवार देर रात गुलदार ने एक सात साल के मासूम को अपना निवाला बना लिया। घटना निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी के पास रहने वाले एक सात साल के बच्चे को घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया।
बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान हमला कर गुलदार बच्चे को उठा ले गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी। बहुत देर तक बच्चे की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार तड़के सुबह बच्चे का शव जंगल के पास मिला है।

वहीं मौके पर पंहुचे एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि रेलवे पटरी के पार झुग्गी में रहने वाले शिवा पुत्र प्रीतम के 7 साल को गुलदार ने निवाला बनाया है। परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए है। फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगा और आसपास गस्त की जाएगी। वन विभाग और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad