उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई! दो युवकों की मौत..

हल्द्वानी- दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई और बाइक सवार दो लोग की मौत हो गई है। हादसा मंगलवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटेक्स क्षेत्र में हुआ।

घटना की जानकारी देते हुए काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक कॉलटेक्स के पास डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महापौर के निर्देश पर नगर निगम सख्त! खुले में मीट-मांस बेचने पर होगी कार्रवाई.. 3 दिन में..

बताया कि मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई है।घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  बाल श्रम से मुक्त कराकर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास हो तेज: योगेश सिंह रजवार
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad