उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: उसके प्यार में पागल पति ने पत्नी को घर से निकाला!

हल्द्वानी– पति पत्नी और वो का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की नवंबर 2023 में दिल्ली निवासी युवक से शादी हुई थी। अब पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध व मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी तहरीर में मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दिल्ली निवासी एक युवक के साथ सभी रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुआ था। आरोप है कि शादी के दौरान मायके से ससुराल पक्ष को हैसियत के मुताबिक गहने और नकदी आदि सामान दिया।

शादी के बाद जब वह दिल्ली पहुंची तो कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा होने लगा। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद पति व सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे।

ससुरालियों की उत्पीड़न से के तंग आकर इसकी शिकायत जब मायके वालों को की तो मायके वालों ने उनको समझने की कोशिश की। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा और घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने मुखानी थाने तहरीर दी है।

इधर, एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad