उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कमिश्नर के निर्देश, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर की CDO करेंगे जांच!

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया। जिसमें काफी बड़ी संख्या में आमजन फरियाद लेकर पहुंचे। कमिश्नर ने फरियादियों की जन समस्याओं को सुना और उसका मौके पर निस्तारण किया। साथ अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

इस दौरान जनता दरबार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढूंगा में डॉक्टर द्वारा पिछले एक महीने गायब रहने और स्वास्थ्य विभाग की उपस्थिति रिजिस्टर पर वार्ड बॉय द्वारा किए जा रहे हस्ताक्षर के मामले में भी कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार को सीएमओ, डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया था।

जहां पर उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को डॉक्टर और सीएमओ को दिखाया। जहां पर उसके हस्ताक्षर और पिछले जुलाई और अगस्त के महीने में डॉक्टर द्वारा की गई ड्यूटी के बारे में जानकारी ली, डॉक्टर द्वारा भी अपना पक्ष रखा गया है। हालांकि कमिश्नर दीपक रावत डॉक्टर द्वारा रखे गए पक्ष से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में डॉक्टर के हस्ताक्षर की जांच करने के साथ ही डॉक्टर की उस दौरान सभी लोकेशन को चेक करने के निर्देश दिए हैं।

इस मामले की जांच सीडीओ को सौंपी गई है। साथ ही कमिश्नर ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ की एटेंड्स बायोमेट्रिक की जाए। जिससे स्टाफ द्वारा गड़बड़ नहीं की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad